(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के मनमोहक गीतों के बीच भगवान गणेश को गुरूवार को धूमधाम के साथ विसर्जित किया गया।
नगर में 13 स्थानों पर और ग्रामीण क्षेत्र में 8 स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। जिनमें से 13 स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन 26 सितंबर को कर दिया गया था। शेष प्रतिमाओं को गुरूवार को विदाई दी गई। गुरूवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 8 प्रतिमाओं को जुलूस की शक्ल में एकत्रित कर उन्हें विसर्जन के लिए कतारबद्ध किया गया।

यह जुलूस तहसील रोड, कोतवाली रोड, लौना रोड होकर नारायणपुरा स्थित तालाब पर पहुंचा। जहां विधि विधान पूर्वक नम आखों से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जुलूस में गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के मनमोहक गीतों पर भक्त गुलाल उड़ाते हुए और झूमते हुए चल रहे थे। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा जुलूस पर नजर बनाए रहे।





