राहुल उपाध्याय,कुंज बिहारी शर्मा
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
पयागपुर,बहराइच। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी 27 अगस्त, बुधवार को पयागपुर में आठ दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ पुरोहित श्री राम जी शास्त्री वैदिक मंत्रोच्चार व गाजे – बाजे के साथ हुआ, महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः और सायं आरती होगी, लखनऊ से आई लकी राज झांकी ग्रुप द्वारा अलौकिक झाँकी का कार्यक्रम सायंकालीन आरती के पश्चात होगा ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राहुल सोनी, महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कसेरा, उपाध्यक्ष प्रिंस सोनी तथा संरक्षक मनोज सोनी, मुकेश अग्रवाल, आनंद शुक्ल, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






