औरैया में हुआ गौ सेवक सम्मेलन का आयोजन,,,

Gau Sevak Conference organized in Auraiya,,

(ब्यूरो रिपोर्ट )

Auraiya news today ।औरैया में सोमवार को फफूंद नगर के कटरा मनेपुर में स्थित महेश्वरी गेस्ट हाउस में गौ ग्रास सेवक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू परिवार के सैकड़ो लोगो ने भाग लिया। गौ ग्रास सेवा समिति फफूंद के द्वारा गौ ग्रास सेवा रथ का शुभारंभ पूजन, तिलक, नारियल फोड़कर व चुनरी बांधकर किया। इस मौके पर अनिल दीक्षित विशेष संपर्क प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि मंत्र शक्ति के साथ एक रुपया, एक रोटी व पहली रोटी गाय की घर-घर से सनातन धर्म की परंपरा को पुर्नजीवित करने का काम किया जारहा है।
उमेश पोरवाल केंद्रीय मंत्री गौ संरक्षण एवम सर्वधन विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि जो व्यक्ति गो माता के लिए कार्य करता है, उसे इस लोक और परलोक में पुण्य अर्जित होता है। गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का बास होता है। हम लोगो को गौ माता का सम्मान करना चाहिए। अनूप जी जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ ने कहा कि हम अपने घर से एक रोटी अगर गौ माता के लिए देगे गौ माता हम को उसके बदले 100 रोटी का इंतजार करेगी। हिन्दू धर्म मे गाय को माता का दर्जा दिया गया है। माता के लिए हम लोगो को बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए। कार्यक्रम आयोजक योगेश त्रिपाठी ने कहा कि हमारे घर पर जन्मदिन पार्टी, शादी विवाह या अन्य कार्यक्रम होते हैं। कार्यक्रम में खाना भी होता है। जो खाना बच जाता है उसे हम लोग फेल देते हैं। वह खाना फेकने की जगह गौ ग्रास सेवा समिति के सदस्यों के पास फोन कर सूचना दे यह रथ आप के पाश जाएगा जो खाना हो वह उस रख में दान दे दे उस भोजन को गोशाला में गोमाता की दिया जाएगा। तथा यह रथ हर मोहल्ला में घर घर जाकर खाना एकत्रित किया करेगा। श्रीराम शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिलेश कटिहार ,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष डॉ हरिशंकर दुबे, मानवेंद्र पोरवाल ,विक्रम सिंह पाल महासचिव ,अमरेश पांडे कोषाध्यक्ष ,शिवम चतुर्वेदी सह कोषाध्यक्ष ,विनीत तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Comment