रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव व कोषाध्यक्ष ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात,,

General Secretary and Treasurer of Ram Janmabhoomi Trust met CM Yogi Adityanath,

Lucknow news today। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव व कोषाध्यक्ष ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम आवास पहुंचे राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपकर आमंत्रित किया।


मीडिया रिपोर्ट से मेरी जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2024 को वह शुभ दिन आ ही गया है जब लोग भगवान श्री राम के दर्शन उनके जन्मस्थली अयोध्या में आकर कर सकते हैं। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होना है और इसके लिए तैयारियां पूरी तरह से जारी है । इसी कड़ी में शुक्रवार को राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Comment