रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग चार पूर्व लव जिहाद के मामले में फरार चल रहे प्रेमी युगल में कोतवाली पुलिस ने उरई से युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस युवती का मेडिकल परीक्षण और उसके बयान दर्ज कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी अकरम ने कोतवाली क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अकरम युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने की जानकारी लगते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए और लव जिहाद के मामले में कार्रवाई और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग करने लगे। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। हालांकि पुलिस ने युवती को बरामद करने और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। इतना ही नहीं एसपी ने आरोपी पर इनाम भी घोषित किया था। इस मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब लगभग एक पखवारे पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें युवक और युवती साथ बैठे नजर आ रहे हैं और युवती ने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर युवक द्वारा हिंदू धर्म अपनाए जाने और हिंदू रीति रिवाज से उनकी शादी होने की फोटो और प्रमाणपत्र भी डाले गए। गुरूवार की सुबह कोतवाल वीरेंद्र पटेल को सूचना मिली कि युवती उरई में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद उसके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




