स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

राहुल उपाध्याय
Bahraich news today। बाबागंज के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, कौशल विकास और खेलकूद के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
विद्यालय के संचालक अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि “बच्चे देश का वास्तविक भविष्य हैं। शिक्षा के साथ–साथ खेल, रचनात्मक गतिविधियाँ और संवाद कौशल उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चे के जीवन को दिशा देने वाली होनी चाहिए।”
प्रधानाचार्य एच. के. पाण्डेय ने छात्राओं को शिक्षा के साथ जीवन में कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “कोई भी स्वतंत्रता तब तक सच्ची नहीं होती जब तक व्यक्ति को विचार की स्वतंत्रता न मिले। आज देश उन्नति के शिखर पर है और इसमें शिक्षकों की बड़ी भूमिका है।”

बाल दिवस पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। जिनमें दौड़,क्रिकेट प्रतियोगिता, खो-खो, कबड्डी और रेस प्रतियोगिता शामिल थीं।
बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद के माध्यम से टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विजय कुमार वर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, गोविंद कुमार, सुनील वर्मा, वंशिका जायसवाल, अंजली साहू, शीला सोनकर सहित शिक्षक–शिक्षिकाएँ, छात्र–छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







