
Kanpur news today । यूपी के कानपुर जनपद से इंसानियत और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में एक बहसी ने प्रेमिका के सैक्स के लिए मना करने के बाद 13 वर्षीय बालक को न केवल अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि उसकी हत्या करने के बाद लाश को कुँए में फेंक दिया। बालक के गायब होने के बाद जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो उन्हें वह नहीं मिला इसके बाद परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने जब छानबीन की तब इस घ्रणित घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह हुई वारदात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वारदात कानपुर के थाना अरौल क्षेत्र के मकनपुर गांव में हुई, जहां आरोपी ने अपनी हरकत को अंजाम देने के बाद लड़के के शव को कुएं में फेंक दिया। यह घटना इतनी भयानक है कि इसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जाता है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी ने दी जानकारी

इस प्रकरण के सम्बंध में एसीपी ने बताया कि आरोपी नजर अली ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने यह कदम अपनी प्रेमिका के इनकार की वजह से उठाया। उसका कहना था कि रमजान के पवित्र महीने में उसकी प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। इसके अलावा, उसके दोस्त की पत्नी ने भी उसकी इस इच्छा को ठुकरा दिया। अपनी हवस को शांत करने के लिए उसने मासूम लड़के को अपना शिकार बनाया। यह बात सुनकर हर कोई हैरान है कि कोई इंसान इतना नीचे कैसे गिर सकता है। यह वजह सुनने में जितनी अजीब लगती है, उतनी ही डरावनी भी है।
पुलिस पूंछतांछ में बताई यह बात
यह घटना अरौल थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में उस वक्त हुई, जब 13 साल का लड़का अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहसी नजर अली और उसके दोस्त ने पहले उसे अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप किया। इतने से उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने लड़के की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को कुएं में फेंक दिया, ताकि उनका गुनाह छिप जाए। लेकिन सच ज्यादा देर तक छिप नहीं सका। पुलिस को कुएं से शव मिला, और जाँच शुरू होने के बाद यह पूरा मामला सामने आ गया। एसीपी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
