छात्राओं ने बनायी पहलगाम हमला और आपरेशन सिंदूर आधारित आकर्षक रंगोली,,

जनसंरक्षण तथा सोशल मीडिया के दुरूपयोग को भी रंगोली के माध्यम से उकेरा

एनडीए कैडेट के साथ हुई घटना का भी रंगोली में किया जिर्क

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

रूपईडीहा, बहराइच। पंडित राधेश्याम सरस्वती इण्टर कालेज चर्दा में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में छात्राओं की ओर से समसमायिक विषयों के साथ देश की सुरक्षा, संरक्षा, जलसंरक्षण, सोशल मीडिया के दुरूपयोग, सीनियर छात्रों की ओर से जूनियर छात्र-छात्राओं की रैगिंग का रंगोली के माध्यम से बेहतरीन चित्रण करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। छात्राओं ने जहां पहलगाम हमले के बाद आपरेशन सिंदूर का बेहतरीन चित्रण करते हुए दुश्मनों को चेतावनी दी गयी वहीं क्रिकेट खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को भी रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय परिसर में कक्षा 10 की छात्राओं आकृति सिंह, सौम्या सिंह, कसिस जायसवाल, खुशबू जायसवाल, आशी जायसवाल की ओर से पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए कायराना हमले का चित्रण करते हुए रंगोली के माध्यम से देश वासियों के आक्रोश को जहां प्रदर्शित किया। वहीं आपरेशन सिंदूर के माध्यम से की गयी कार्रवाई को रंगोली के माध्यम से दुश्मन ताकतों को दिए गए जवाब को उकेरा। कक्षा 9 की छात्राओं सौम्या सिंह, उन्नति जायसवाल, मोबिया खान, हंसिका यादव, अराध्या त्रिपाठी ने उच्च कक्षाओं और प्रशिक्षण के दौरान सीनियर छात्र-छात्राओं की ओर से की जा रही रैगिंग और उससे जुनियर छात्र पर पड़ने वाले प्रभाव को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसके साथ ही क्षेत्र के भवनियापुर निवासी एनडीए कैडेट्स आंतरिक्ष सिंह की राहस्यमय मौत का चित्रण कर लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया। कक्षा 7 की छात्राओं काव्या जायसवाल, पाखुन्डी जायसवाल, योग्यता पाण्डेय, अनुज्ञा पाठक, अस्तुती जायसवाल के साथ दूसरे कक्षाओं की छात्राओं ने जल संरक्षण और सोशल मीडिया के दुरूपयोग से होने वाली हानियों से सम्बंधित रंगोली सजायी। जिसके माध्यम से आमजन को होने वाली हानियों के प्रति सजग किया। यह दर्शाया कि भविष्य में इसके घातक परिणाम हो सकते है। कक्षा 12 की छात्राओं ने आईसीसी एशिया कप में भारत की जीत की थीम पर रंगोली का सजग चित्रण करते हुए खिलाड़ियों का उत्सहवर्धन किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने प्लाथीन के प्रयोग से होने वाली हानियों के प्रति लोगों को अगाह किया। निर्णायक मण्डल के प्रमुख सीएचसी अधीक्षक चर्दा डा. महेश विश्वकर्मा ने पहलगाम हमले, आपरेशन सिंदूर, एनडीए कैडेट आंतरिक्ष सिंह की राहस्मय मौत और सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर आधारित रंगोली सजाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रबंधक/अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय रहे। जबकि छात्राओं का उत्सहवर्धन अध्यापक निशात खान, बीएस वाजपेयी, एके त्रिपाठी, शिवम मिश्र, आशीष शर्मा, उप प्राचार्य ज्ञानेन्द्र भूषण पाठक आदि ने किया। संचालन अभय दीक्षित द्वारा किया गया।