जालौन के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी पर हुई माँ सरस्वती की पूजा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।
सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि यह पर्व ज्ञान, विद्या और सृजन का प्रतीक है। मां सरस्वती की कृपा से ही मनुष्य के जीवन में विवेक, संस्कार और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को अपनाने और निरंतर अध्ययन व परिश्रम के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कुलदीप, सुमित, महेश, भगवती प्रसाद, प्रशांत, संगीता, ललिता, पूनम, जीत आदि मौजूद रहे।