यूपी में होली से पहले मिलेगी सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह और पेंशन,, आदेश जारी

UP News Today । उत्तर प्रदेश में होली से पहले कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन और पेंशन उनके खाते में आ जायेगी ताकि सभी होली का पर्व आराम से मना सकें। इसके निर्देश विशेष सचिव ने जारी कर दिए हैं।

2 मार्च को सार्वजनिक अवकाश

बता दें आपको आगामी 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसी के चलते यह आदेश जारी किया गया है कि सभी का त्यौहार आराम से मन जाए।

यह आदेश जारी

शासन के विशेष सचिव महेश कुमार भट्ट ने सभी जिलाधिकारी समेत अधिकारियों को निर्देश जारी की है कि 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश है और उससे पहले 28 फरवरी को सभी कर्मचारियों का वेतन और पेंशन जारी कर दिया जाए ताकि उनके त्यौहार आराम से बन सके । पढ़िए आदेश