जालौन के इस मंदिर में हुआ माँ दुर्गा का भव्य अभिषेक,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर के वीरबालाजी हनुमान मंदिर में मां दुर्गा का भव्य अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज के नेतृत्व में पंडित दुर्गेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां का अभिषेक संपन्न कराया।
शास्त्रों में नवरात्र पर मां दुर्गा के अभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दौरान मां का अभिषेक करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल से किया गया अभिषेक आत्मशुद्धि और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र में किया गया अभिषेक साधक को साहस, आरोग्य और सिद्धि प्रदान करता है। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर देवेंद्र प्रजापति, नीलम, ममता, संगीता सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे और मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।