उरई शहर हुआ भगवामय अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत का कार्य लगभग नगर में पूरा हुआ
(ब्यूरो रिपोर्ट )

Orai / jalaun news today । आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह नजदीक आ गया है । उरई नगर में भी अयोध्या जैसे कार्यक्रम हो इस संदेश को लेकर आज शहर में भव्य रामदूत मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में समाज के हर वर्ग एवं श्रेणी के लोगों ने भागीदारी की। सदियों के संघर्ष एवं तमाम कानूनी अड़चनों के बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाली रामलला की एवं दिव्या प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश और विदेशों में रह रहे सनातन धमार्वलंबियों में उत्साह का माहौल अभी से नजर आने लगा है।

पहली जनवरी से लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में वातावरण पूरी तरह से रामायणमय हो गया हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा की इस पल के साक्षी बनने के लिए रामदूत 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत बांटकर अयोध्या धाम चलने का न्योता दे रहे। डॉक्टर अखंड प्रताप ने बताया अयोध्या धाम से आए पूजत अक्षत कल कार्य लगभग पूरा हो गया है आज की यह शोभायात्रा डीवीसी कॉलेज से होकर पूरे शहर में निकाली गई और शोभायात्रा पर जगह जगह समाज के सभी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में मातृशक्ति परंपरागत वेशभूषा में स्कूटी लेकर आगे चल रही थी।

उसके पीछे भगवान राम और राम के पीछे पूरे शहर से आए हजारों मोटर साइकिलों में रामदत्तों रामदूत चल रहे थे। आज नगर का वातावरण भगवामय हो गया। विभिन्न स्थानों पर जनमानस द्वारा डीवीसी घंटाघर लालमन चौराहा भगत सिंह चौराहा अंबेडकर चौराहा कालपी चौराहा बंबी रोड स्टेशन रोड होते हुए राठ रोड होते हुए पुनरू डीबीसी कॉलेज में समापन हुआ। आगे भी नगर के मंदिरों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सभी चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विविध कायर्क्रम आयोजित किए जाएंगे और इसका संदेश आज जन जन तक पहुंचने को लेकर यह यात्रा निकाली गई ।

कायर्क्रम में सह विभाग संघचालक ओम नारायण, जिला प्रचारक शिवम, जिला कायर्वाह गौतम, समिति के जिला समन्वयक डॉ. अखंड प्रताप, डा. ब्रह्मानंद, डॉ. प्रयाग नारायण जिला कार्य अध्यक्ष विहिप गिरीश पालीवाल, नगर समन्वयक राघवेंद्र परिहार, दिनेश चतुर्वेदी नगर संघ चालक लालजी, सह नगर संघ चालक अजय इटौरिया, नगर प्रचारक सचिन, जिला प्रचार प्रमुख रामजी, बालवीर सोनी, संतोष गुप्ता, रचना श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ,प्रीति बंसल सहित नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।





