
Lucknow news today । लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में शुक्रवार को भव्य श्रीकृष्ण ध्वज यात्रा निकाली गई। मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ‘विंध्येश्वरी’ और भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ‘विंध्येश्वरी’ के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, राधा, शिव-पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की सजीव व आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने रास्ते भर लोगों का मन मोह लिया। ध्वज यात्रा का शुभारंभ निगोहां के बाजपेयी खेड़ा स्थित विन्ध्येश्वरी धाम से साथ हुआ। इसके बाद यात्रा निगोहां कस्बे पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।जब ध्वज यात्रा निगोहां के नगराम मोड़ चौराहे पर पहुंची तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने फूल बरसाकर और आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुकेश द्विवेदी, विमल सिंह, मुकेश मिश्रा, सत्येंद्र, दिलीप मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रोजेदारों ने किया स्वागत —– भाईचारे की बनी मिसाल
ध्वज यात्रा के दौरान उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब निगोहां के नगराम मोड़ चौराहे पर मुस्लिम समाज के दर्जनों रोजेदारों ने यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। रोजेदारों ने कड़ी धूप में खड़े होकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया, जिससे क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली।इस अवसर पर रघुनाथखेड़ा के पूर्व प्रधान गुलाम गौस, मदारीखेड़ा के सफात अहमद, अकील अहमद, पीर मोहम्मद, मोहम्मद कल्लू सहित कई रोजेदार मौजूद रहे।

ध्वज यात्रा निगोहां गांव से होते हुए रघुनाथ खेड़ा, बाबूखेड़ा, अहिनवार, राती, नीलकंठ खेड़ा, बैरी मंगटैया, सिंसेंडी, गौतम खेड़ा, जबरौली और दयालपुर सहित कई गांवों से होकर गुजरी। बाइक, कार और बग्घियों के काफिले के साथ निकली इस यात्रा में क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।अभिषेक शुक्ला ने बताया कि निगोहां क्षेत्र के बाजपेयी खेड़ा में वृंदावन के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला का आयोजन 7 मार्च से 14 मार्च तक किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रासलीला का मंचन होगा। आयोजन की पूर्णाहुति 14 मार्च को विशाल भंडारे के साथ की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।इस अवसर पर मुकेश मिश्रा, योगेश वाजपेई, विमल सिंह, राघवेंद्र सिंह, संतोष त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी, अंकुर त्रिवेदी, अजय मिश्रा, अंशुल त्रिवेदी, शुभम गुप्ता, छोटू रावत, असित मिश्रा, धीरेन्द्र दीक्षित, गुड्डू सिंह, मुरारी यादव, केशव त्रिवेदी, रिंकू शुक्ला, रिंकू गुप्ता, सचिन शुक्ल, बब्बू गुप्ता, नीशू मिश्रा, पंकज द्विवेदी, अनुज त्रिवेदी, रोहित तिवारी, दिनेश यादव, गोलू यादव, अन्नू सिंह, अर्पित मिश्रा, शिवा त्रिवेदी, बन्नू गुप्ता, लोकेश वाजपेई, पंकज मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।विंध्येश्वरी परिवार से ओमप्रकाश शुक्ला, सोनू विंध्येश्वरी अभिषेक शुक्ला, मोनू विंध्येश्वरी, देवांश शुक्ला समेत कई लोग आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे। यात्रा में मोहनलालगंज एसीपी विकास पांडेय,निगोहां थानाध्यक्ष अनुज तिवारी और निगोहां कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी भी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।




