रूपईडीहा रेंज में मनाया गया सेवा सप्ताह, लगाई गई ग्रीन चौपाल

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

बहराइच। रूपईडीहा रेंज अंतर्गत प्रत्येक बीट के गांवों क्रमश: कुर्मियाना, मिर्जापुर चहलवा, माधौपुर निधौन, हथियाबोझी में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया साथ ही ग्रीन चौपाल के सदस्यों द्वारा सेवा पर्व के अवसर पर पौधरोपण किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
पटना कॉलोनी के वेटलैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही वन व वन्य जीवों के विषय पर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार, वन दरोगा मो. अरशद, वन दरोगा हरिओम गौतम, वन दरोगा, अनंतराम , वन दरोगा विमल कुमार, वन रक्षक रवि कान्त, ग्राम प्रधान मिर्जापुर चहलवा शमा परवीन, तथा ग्रीन चौपाल के सदस्य कंदे लाल वर्मा, अर्जुन सोनकर राम सूरत यादव, राम जी सन्दीप यादव, ग्राम प्रधान माधौपुर निधौना संगीता देवी, संयोजक डी. कर्व सिंह, तथा ग्रीन चौपाल के सदस्य बसंत लाल, नन्द रानी, भगवानदीन, मुनव्वर, परवीन जहाँ, पवन कुमार, भाग्यवन्ती, हेमराज, ग्राम प्रधान कुर्मियाना मो. आमिर अली, तथा ग्रीन चौपाल के सदस्य अशोक मौर्या, कमरुल, विकास कुमार, नसीम, जाबिर, सलमान, ग्राम प्रधान हथियाबोझी शगीता देवी, तथा ग्रीन चौपाल के सदस्य रिंकी वर्मा, अंकुर, रेखा देवी, देशराज, मंशाराम, मतलूब हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment