जालौन में जीएसटी टीम ने चलाया स्लीपर बसों में चेकिंग अभियान, इतनी पेनल्टी की वसूल,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में दिल्ली से स्लीपर बसों में सामान भरकर लाया जाता है। शुक्रवार की सुबह जीएसटी टीम ने बस की चेकिंग कर लाए गए सामान को पकड़ा और बस को मंडी में खड़ा कराया। सामान के लिए 20000 रुपये जुर्माना लगाया गया।
नगर से होकर प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक स्लीपर बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है। इन बसों में सवारियों के साथ ही दिल्ली से व्यापारी सामान खरीदकर लाते हैं, उनकी ढुलाई भी होती है। इसका संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त राज्य कर सचल दल हरिवंश शेखर ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर दिल्ली से आने वाली बस को चेक किया।

जिसमें सवारियों के साथ ही सामान भी लदा हुआ था। सामान के कागजात न मिलने पर उन्होंने सवारियों को उतरवाकर बस को मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। इस बाबत सहायक आयुक्त ने बताया कि बस को चेक किया गया था। 20000 रुपये जुर्माना लगाया गया है जिसे जमा भी करा लिया गया है। बस चेकिंग के दौरान सवारियों को गल्ला मंडी परिसर में ही उतार दिया गया। इस बस में महोबा, राठ, हमीरपुर, आदि स्थानों के लिए सवारियां बैठी थीं। रास्ते में ही सवारियों को उतारने से सवारियां परेशान होती नजर आई। सुबह आठ बजे तक उनके जाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। सुबह के समय नित्य कर्मो के लिए लोग परेशान होते नजर आए। महिलाओं को बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। बच्चे भी भूख से परेशान नजर आए। अंत में सवारियां स्वयं ही दूसरे वाहनों पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं।