देश मे चलते फिरते लोगों के काल के गाल में समाने का सिलसिला गाहे बगाहे ही सही पर जारी है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टोल प्लाजा के गार्ड के खाना खाते खाते प्राण पखेरू हो गये। यह वीडियो मध्यप्रदेश के सागर जिले का बताया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राजपूत द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर डाले गए इस वायरल वीडियो के सम्बंध में कहा गया है कि खाते खाते गार्ड की मौत। उन्होंने कहा कि सागर जिले के टोल प्लाजा पर तैनात गार्ड ऊदल का खाना खाते समय निधन हो गया।




