रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जलापूर्ति के लिए मोहल्ला जोशियाना में लगा हैंडपंप 10 दिन से खराब पड़ा है। हैंडपंप खराब होने के कारण आसपास के लोग पानी के लिए परेशान हैं। शिकायत के बाद भी हैंडपंप ठीक न होने से लोगों में नाराजगी है।
नगर के मोहल्ला जोशियाना निवासी बलवान सिंह राजावत, राजेश कुमार, दीपक, अवधकिशोर, राजू आदि बताते हैं कि उनके घर के पास हैंडपंप लगा हुआ है। इस हैंडपंप से आसपास के लोग पानी भरते हैं। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर आसपास के लोगों के लिए यही हैंडपंप एक सहारा है। ऐसे में 10 दिन से हैंडपंप खराब होने से आसपास के लोगों पानी के लिए परेशान हैं। मोहल्लावासी बताते हैं कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत नगर पालिका परिषद कार्यालय में की थी। शिकायत के बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं कराया गया है। अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है, कर्मचारी भेजकर ठीक करा दिया जाएगा।






