जालौन के इस मंदिर में आठवें दिन भी जारी रहा हनुमान चालीसा का पाठ,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के पेट्रोल पंप स्थित श्रीवीर बलाजी हनुमान मंदिर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर 22 जनवरी से शुरू हुआ अंखड सवा लाख श्रीहनुमान चालीसा का पाठ का आठवें दिन भी जारी रहा। भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रीहनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमानजी को प्रसन्न कर धार्मिक पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
उरई मार्ग स्थिति श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में कमलेश पुजारी के नेतृत्व में 22 जनवरी से अखंड सवा लाख सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ का शुभारंभ हुआ था। मंदिर परिसर में बने पंडाल में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। एक सप्ताह से लगातार श्रीहनुमान चालीसा पाठ चल रहा है। जो सवा लाख श्रीहनुमान चालीसा का पाठ पूरा होने तक अनवरत जारी रहेगा। धार्मिक आयोजन के आठवें दिन बड़ी संख्या में पुरुष, महिला व बच्चों ने अपनी इच्छानुसार पांच से लेकर 101 हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुजारी कमलेश ने बताया कि सवा लाख चालीसा पाठ होने के बाद हवन का आयोजन किया जाएगा और पूर्णाहुति के बाद धार्मिक आयोजन का समापन होगा। धार्मिक आयोजन में अंजनी श्रीवास्तव, भोले, रामू भदौरिया, रामजी सोनी, रूप नारायण गुसाई, अरविंद पांडेय, जय पचौरी, अंशुल गुर्जर, देवेंद्र कुमार प्रजापति, नीलू विश्नोई आदि भक्तों ने सहयोग किया।

Leave a Comment