11 किलो लड्डू के भोग के साथ मना श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव

Lucknow । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक पक्का पुल स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, श्री अहिमरदान हनुमान जी सिद्धपीठ पर आज श्री हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया ।

सुबह 8:30 बजे से सिंदूर लेपन के साथ साथ लेटे हुए हनुमान जी का भव्य फूलों से श्रंगार किया गया दूर दूर से आए भक्तो के द्वारा मंदिर परिसर को गुब्बारों से सजा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की । 51 दीपों की भव्य आरती के पश्चात हनुमान जी के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया बूंदी के 11 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया ।
मंदिर में 10:00 से सुंदरकांड का पाठ भजन गायक शशशांक सागर जी के द्वारा किया गया जिसका सैकड़ों भक्तों ने बैठकर आनंद लिया ।

भारत विकास परिषद चौक शाखा की महिलाओं के द्वारा सनातन जागृति के सद उद्देश्य से परिषद की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल के साथ दोपहर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।सुबह 10:00 बजे से भंडारा प्रारंभ हुआ, भंडारे का आयोजन मंदिर ट्रस्ट के सचिव पंकज सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। इसी के साथ साथ बच्चों के बीच टॉफी गुब्बारों और चॉकलेट का वितरण भी किया गया ।घाट पर बच्चों के लिए मेला और झूले भी लगाए गए।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से लेटे हुए हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट के रिद्धि किशोर गौड़ अल्केश सोती, प्रमित सिंह, जगदीश श्रीवास्तव, लवलीन खोसला , आशीष अग्रवाल ,प्रदीप पटेल, राजेश आनंद, प्रहलाद अग्रवाल ,अखिलेश कुमार अजय मेहरोत्रा, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने जन्मोत्सव उत्साह पूर्वक से मनाया ।

Leave a Comment