रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेत में फसल की कटाई करने जा रहे हैं हार्वेस्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई स्टेयरिंग फेल होने के कारण हार्वेस्टर सड़क किनारे खाई में गिर गया। गनीमत रही कि चालक व उसपर सवार वाहन स्वामी को को कोई चोट नहीं आई।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम पजौनिया निवासी हार्वेस्टर चालक नितिन भदौरिया वाहन स्वामी हरविजय के साथ गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे छिरिया सलेमपुर की ओर हार्वेस्टर लेकर जा रहे थे। बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास पुल के समीप सामने से आ रहे वाहन को जगह देने के लिए चालक ने हार्वेस्टर को मोड़ दिया। हार्वेस्टर को मोड़ते समय अचानक उसकी स्टेयरिंग फेल हो गयी। स्टेयरिंग फेल होने के कारण हार्वेस्टर सड़क के किनारे खाई में जाने लगा। खाई में हार्वेस्टर जाता देख नितिन और हरविजय हार्वेस्टर से कूंद गए और हार्वेस्टर खाई में जा गिरा। हालांकि हादसे में चालक और वाहन स्वामी को कोई चोट नहीं आई है। सूचना कि बाद मौके पर पहुंचे छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी ने चालक और वाहन स्वामी से घटना की जानकारी ली और मशीन बुलाकर हार्वेस्टर को खाई से बाहर निकलवाया।





