श्रीबाराहीं देवी मंदिर पर हुआ हवन पूजन,,शुरू हुई मेले की तैयारियां,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में हर वर्ष गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक श्रीबाराही देवी मेला प्रर्दशनी का आयोजन किया जाता है। मेले के आयोजन से पूर्व मेला मैदान पर विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पूजन के साथ ही आयोजन की तैयारियां शुरू हो जा जाती हैं।
नगर में प्रतिवर्ष श्रीबाराहीं देवी मेला मैदान पर श्रीबाराहीं देवी मेला का आयोजन किया जाता है। यह मेला इस मायने में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह मेला गंगा जमुनी तहजीव की मिसाल बना हुआ है। मेला मैदान में श्रीबाराहीं देवी मंदिर के साथ ही उसी के बगल में मजार भी स्थित है। प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा श्रीबराहीं देवी मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं मजार पर अकीदत के साथ चादर चढ़ाई जाती रही है। पूजन व चादर चढ़ाने के बाद मेले के आयोजन की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। शनिवार को पालिका अध्यक्ष नेहा मित्तल ईओ सुशील कुमार दोहरे के साथ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व एसडीएम विनय मौर्य व सभासदों ने मेला परिसर में बने श्रीबाराही देवी मंदिर पर पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहूतियां दी गईं। बाराही के मौके पर पूजन के बाद मेला एवं विकास प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारियां शुरू हो जाएगी। मेला को आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका परिषद प्रयास कर रही है। इसके साथ मेले में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों को कोई असुविधा न हो इसका प्रयास किया जा रहा है। मेला की तैयारियों के पूर्ण होने के बाद मेला का उद्घाटन कराया जायेगा। इस मौके अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, जेई प्रवीण कुमार, सभासद रवि कुशवाहा, अन्नू शर्मा, हर्षित श्रीवास्तव, सतीश सेंगर, जय करन, ललित शुक्ला, विक्की श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत शाक्य, ईलू, मलखान दोहरे, रामू गुप्ता, इकरार, अनिल कुशवाहा, कमलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment