HDFC बैंक के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा,, बताई यह वजह,,ये बने अंतरिम चेयरमैन

HDFC chairman news today । एक बड़ी खबर देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती को लेकर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने (Atanu Chakraborty) ने अपने पद से त्‍यागपत्र दे दिया है। उनका इस्तीफा 18 मार्च से तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केकी मिस्त्री (Keki Mistry) को 19 मार्च से अगले तीन महीनों के लिए ‘अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन’ बनाया गया है. मीडिया में खबर है कि चक्रवर्ती के इस्तीफे की खबर से आज एचडीएफसी बैंक शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया और 4.66 फीसदी गिरकर 803.80 रुपये पर आ गया. बुधवार को बैंक के अमेरिकी शेयरों (ADRs) में भी करीब 7% की गिरावट आई थी.
भेजे गए इस्तीफा पत्र में अतनु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे के पीछे ‘नैतिक मूल्यों’ का हवाला दिया है. उन्‍होंने कहा कि पिछले 2 साल में बैंक के अंदर कुछ ऐसी बातें और काम करने के तरीके उन्होंने देखे, जो उनके निजी और नैतिक मूल्‍य से मेल नहीं खाते. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एचडीएफसी बैंक के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केकी मिस्त्री को ‘अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन’ नियुक्त कर दिया है।

भेजा गया इस्तीफा पत्र