छत्रसाल कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में इन्होंने हासिल की जीत

He won in the competition going on in Chhatrasal College.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । छत्रसाल इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। जिसके दूसरे दिन भी प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।
खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में हृदेश, धर्मेन्द्र रावत व शिव, गोला फेंक निखिल, हर्षित आकाश, भाला फेंक में सुभाष, कृष्ण सिंह, अंकित राजपूत, 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में संदीप, शिवा, रामदास सब जूनियर में अनुज, अर्पित व आनंद, 600 मीटर दौड़ में अनुज आकाश व अर्पित ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. राकेश निरंजन, धर्मेंद्र मिश्रा, कौशल किशोर गुर्जर, सुशील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment