
Lucknow news today। उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे गर्मी विकराल रूप धारण कर रही है वैसे ही यहाँ बिजली जाने का क्रम भी शुरू हो गया है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में देखने को मिला जहाँ पर दिन में कई बार बिजली की आवाजाही लगी रही तो रात में भी क्षेत्रवासियों को बिजली ने काफी देर तक पसीना बहाने को मजबूर किया। ताज्जुब वाली बात तो यह है कि जब बिजली कब तक आएगी इस बारे में जानकारी करने के लिए क्षेत्र के लोगों ने बिजलीघर के नम्बर पर फोन मिलाया तो वह बिजी बताता रहा जबकि जेई के नम्बर पर फोन किया गया तो घण्टी बजने के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
सूर्य देवता ने धारण किया विकराल रूप
बता दें आपको सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में सूर्य देवता ने काफी विकराल रूप धारण किया हुआ था आलम यह था कि यहाँ पर निकलने वाले लोग दिन में ही खुद को भीषण गर्मी से बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास करते हुए नजर आ रहे थे।
जीएसआई पावर हाउस से होती है सप्लाई
बता दें आपको लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के कई मुहल्लों में जीएसआई बिजलीघर से बिजली की सप्लाई होती है। यहाँ के शिवनगर हरिओम नगर आदि जगह के रहने वाले लोगों ने बताया कि आज गर्मी बहुत थी इसके बाद यहाँ पर दिन में भी कई बार बिजली गयी तो उन्होंने किसी तरह दिन में तो झेल लिया मगर रात लगभग पौने ग्यारह बजे से गयी बिजली रात साढ़े 12 बजे तक भी नहीं आयी थी।
बिजलीघर का बिजी तो जेई का भी नही उठा फोन
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब काफी देर तक बिजली नही आई तो उन्होंने पहले तो टोलफ्री नम्बर मिलाया जो बिजी बताता रहा इसके बाद उन्होंने बिजलीघर के नम्बर पर भी कई बार फोन किया मगर वह भी सिर्फ बिजी बिजी ही बताता रहा इसके बाद कुछ लोगों ने जेई के सीयूजी नम्बर पर भी फोन मिलाया उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक लोग गर्मी में पसीना बहा रहे थे।
ऊर्जा मंत्री ने समीक्षा बैठक में जारी किए थे ये निर्देश
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गर्मी के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था व आपूर्ति, राजस्व वसूली आदि कार्यों की समीक्षा की – उत्तम पुकार न्यूज़
आपकी अपनी चैनल





