
UP news today । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज हुए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की चुनाव में अध्यक्ष और सचिव एवं कोषाध्यक्ष के परिणाम घोषित हो गए हैं। राजधानी लखनऊ के सचिवालय में आयोजित हुए चुनाव में मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी को पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया तो वहीं सबके चहेते भारत सिंह को सचिव पद पर जीत मिली है वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर आलोक त्रिपाठी दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।
बता दे आपको उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के हितों के लिए काम करने वाली मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का आज चुनाव संपन्न हो गया है। 896 वाली इस पत्रकार समिति में लगभग 750 से अधिक पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने प्रतिनिधियों को चुना है। देर रात अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के परिणाम घोषित हो गए हैं जबकि उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए मतगणना खबर लिखे जाने तक जारी है। आज हुई इस मतगणना में हेमंत तिवारी को मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने पांचवीं बार अध्यक्ष चुना है तो वहीं आलोक त्रिपाठी दूसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं जबकि सचिव पद के लिए वर्तमान सचिव शिव शरण सिंह और भारत सिंह के बीच में कड़ा मुकाबला काफी देर तक चलता रहा अंत में भारत सिंह को विजय 3 वोट से विजय प्राप्त हुई और वह मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नए सचिव चुन लिए गए हैं।
बजरग बली का आशीर्वाद

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित सचिव भारत सिंह हनुमानजी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे और संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया।






