जालौन ब्लॉक परिसर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा,,यह बताई गई वजह,यह है चर्चा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गुरूवार की शाम ब्लॉक परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मनरेगा कार्यों के कमीशन और भुगतान को लेकर प्रधान प्रतिनिधि व लेखा सहायक के बीच तीखी बहस हो गई। चर्चा है कि इस दौरान रुपये भी फेंके गए, जिसमें से कुछ रुपये लोगों उठा भी लिए।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार छिरिया सलेमपुर प्रधान प्रतिनिधि आशू तिवारी व ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखा सहायक दिव्या गोस्वामी के बीच गुरूवार की शाम मनरेगा भुगतान को लेकर तीखी बहस हो गई। ग्राम प्रधान आशू तिवारी गुरूवार की शाम करीब चार बजे ब्लॉक में पहुंचे जहां वह लेखा सहायक दिव्या गोस्वामी से मिले। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि ब्लॉक पहुंचकर उन्होंने लेखा सहायक से उनके मनरेगा के शेष पड़े भुगतान करने लिए कहा आरोप है कि लेखा सहायक ने 15 प्रतिशत कमीशन पहले देने की बात कही। कमीशन न मिलने पर भुगतान न करने का भी बात कही। उनकी मांग पर उन्होंने ब्लॉक में मौजूद कुछ अन्य प्रधान के सामने ही पांच लाख रुपये दिए। तो वह कहने लगी कि रुपये कैसे दिए जाते हैं यह पता नहीं है क्या। सबके सामने रुपये क्यों दे रहे हो। जिस पर प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि सबके सामने इसलिए रुपये दे रहा हूं ताकि बाद में आप आनाकानी न करें। इस बात को लेकर वह वह बहस करने लगी। इसी दौरान उन्होंने अपने पति को बुला लिया और रुपये उनके पति अपने साथ लेकर चले गए। लेकिन अब तक उनका भुंगतान नहीं हुआ है।
उधर, लेखा सहायक दिव्या गोस्वामी ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि उन पर रुपये लेकर काम करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने रुपये उनकी टेबल पर रखे थे, जिन्हें उन्होंने फेंक दिया था। इसके बाद प्रधान ने अपने कुछ साथियों के साथ धमकाया भी। दोनों पक्षों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। बीडीओ अरूण कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, लोगों में चर्चा है कि विवाद के दौरान फेंके हुए रुपयों को कुछ लोगों ने लूट लिया और उन्हें अपने घर ले गए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं ।