ईरान में फिर से तूल पकड़ने लगा है हिजाब विवाद,,,

(Bne)

ईरान में हिजाब विवाद फिर से तूल पकड़ने लगा है। ऐसे में इस विवाद से देश में अशांति का माहौल बरपा रहा है। जिसमें पुलिस हिरासत में महिला की मौत के मामले के बाद विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान दीवानदारेह शहर में पांच लोग मारे गए। बता दें कि इस प्रदर्शन के दौरान कुर्दिश समूह, हेंगॉ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, ईरान के कुर्द क्षेत्र में सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। विरोध प्रदर्शन के बीच महिला प्रदर्शनकारियों ने बाल कटाए और हिजाब जला तो वही महिलाएं पर्दे में रहने का भी विरोध कर रही है। दरअसल महिलाओं को ईरान में हिजाब पहनना अनिर्वाय है। ऐसे में इस विरोध के चलते इस बीच मामले में ईरान की न्यायपालिका ने महिला की मौत पर जांच शुरू कर दी है। दरअसल हिजाब ना पहनने की वजह से 13 सितंबर को 22 साल की महसा अमीनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ऐसे में पुलिस की पिटाई के बाद वो कोमा में चली गयी। इसके तीन दिन बाद महसा की मौत हो गयी। अपने परिवार के साथ तेहरान घुमने गयी महसा को कहां अहसास था कि हिजाब ना पहनने की कीमत उसे इस तरह चुकानी होगी। इसी मामले को लेकर बाकि महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस मामले पर पुलिस ने कहा कि ‘महसा अमीनी की मौत हार्ट फेलियर से हुई. महसा अमीनी की मौत ने ईरान में मानवाधिकार और महिलाओं की आज़ादी के मुद्दे को एक बार फिर हवा दे दी है’। हालांकि इस मामले में जांच जारी है।

Leave a Comment