हिमांचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने संभाली सीएम की कुर्सी,, मीडिया से कही ये बात,,

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सचिवालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया । इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी संख्या में हुई जीत के बाद अपनी सरकार बनाई है। पार्टी के हाईकमान द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया है। आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है।

मीडिया से कहीं यह बात

मीडिया से बात करते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

सचिवालय में मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता ने एक आम परिवार के व्यक्ति को जिसने कभी नहीं सोचा था कि वह इस कुर्सी की बागडोर पर पहुंचेगा यह दिया है इसके लिए वह जनता का धन्यवाद करते हैं।

Leave a Comment