हिंदू जागरण यात्रा निकली गई,जय श्रीराम के नारों से गूंजे रास्ते ,,

सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

राहुल उपाध्याय

बहराइच। जिले के नवाबगंज में हिंदू जागरण यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सर्वेश ने किया। यह यात्रा मिर्जापुर तिलक नानपारा से शुरू हुई और इसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित करना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से रास्ते गूंज उठे और स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा और जलपान से यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता ललित त्रिपाठी,अजय मिश्रा,रामनिवास वर्मा,संतोष त्रिपाठी,विकास पाण्डेय,अमरजीत यादव,संदीप त्रिपाठी,आशीष त्रिपाठी,पंकज त्रिपाठी,पवन पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पर ललित त्रिपाठी की अगुवाई में बरवालिया चौराहे पर यात्रा में चल रहे लोगों पर पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया गया तथा संदीप त्रिपाठी के आवास पर सभी लोगों को जलपान की व्यवस्था कराई गई। यात्रा का पहला दिन नवाबगंज में स्वागत के साथ संपन्न हुआ। सोमवार को यह यात्रा जिले के अन्य मंडलों में जाएगी।
यात्रा में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयघोष की आवाजें देर तक वातावरण में गूंजती रहीं।

Leave a Comment