भारत विकास परिषद में हुआ इनका मनोनयन,, ये बने इस शाखा के अध्यक्ष

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के अध्यक्ष पद पर डॉ. वेद प्रकाश शर्मा और महिला संयोजिका पद पर निशा माहेश्वरी को पुनः मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।
भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा चुनाव प्रांतीय पदाधिकारी राजीव महेश्वरी के आवास पर पर्यवेक्षक रमाकांत द्विवेदी व राजेशचंद्र गुप्त प्रदेश वित्त सचिव की देखरेख में संपन्न हुआ। मौजूद सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्याे को देखते हुए एक स्वर में कार्यकारिणी को एक और कार्यकाल देने प्रस्ताव दिया। जिस पर विचार करते हुए पर्यवेक्षकों ने अध्यक्ष पद पर डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, सचिव डॉ. बीके दुबे, कोषा अध्यक्ष सुशील बाजपेयी व महिला सयोजिका पद पर निशा माहेश्वरी के मनोनयन की घोषणा की। शाखा के नाम में भी बदलाव करते हुए भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के स्थान पर छत्रसाल शाखा किया गया। मनोनयन के बाद उपस्थितजनों ने चुने गए पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. सुरेश साहनी, जितेंद्र सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र मिश्रा, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अरुणकांत दुबे, अरुण मिश्रा, अरुण पोरवाल राजू पोरवाल अनुराग बहरे, शैलेंद्र चंसौलिया, अरविंद बाजपेयी, गिरीश गुप्ता, गिरीश नंदन दुबे, राजेंद्र अग्रवाल, आशीष चतुर्वेदी, अभिषेक, हर्षवर्धन, अनिल कुमार, अशोक गुप्ता, विपिन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment