लखनऊ में हुआ फैजुल्लागंज अधिवक्ता संघ द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन

आपका अपना पेपर

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फैजुल्लागंज अधिवक्ता संघ लखनऊ के तत्वावधान में एस.आर. लान, फैजुल्लागंज में होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक हरि श्याम दीक्षित, राम लखन यादव, अंशुमान अवस्थी, बृजेश कुमार त्रिपाठी,रघुनाथ सिंह , संस्थापक जीवन लाल यादव एवं समीर कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रोहित सिंह पवार ने की तथा संचालन महामंत्री श्रीकांत जयसवाल ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद अवस्थी, उपाध्यक्ष दिवाकर गोपाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. शुक्ला, संयुक्त मंत्री श्रीकांत गुप्ता, संतोष गिरी, अतीक अहमद, कोषाध्यक्ष उमाकर पांडे, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विनय मिश्रा, धनंजय अवस्थी, श्यामेन्द्र यादव, आनंद शंकर सिंह, अजय सिंह,तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सूरज जायसवाल, अतुल यादव, रवि पांडे, शत्रुघ्न यादव ,आदिल सिराज, विशाल सिंह ने सक्रिय सहभागिता की।

इसके साथ ही सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ चुनाव के सभी पदों के प्रत्याशी भी समारोह में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

यह मिलन समारोह भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बनकर सभी उपस्थितजनों के लिए एक यादगार अवसर रहा।

Leave a Comment