रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के तत्वावधान में स्थानीय गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह व बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वर्णकार समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी मेलजोल और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। आयोजन के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और होली के रंगों में सराबोर होकर उल्लास साझा किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लल्लू सोनी जखा ने कहा कि त्योहारों पर समाज के लोग एकत्रित होते हैं तो खुशी मिलती है। एक दूसरे से सुख दुख साझा होते हैं। मुख्य अतिथि अवध बिहारी सोनी विशिष्ट अतिथि सतनाम सोनी, रामआसरे सोनी और राम प्रकाश सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज के लोग एकजुट बने रहें और आवश्यकता पड़ने पर एक दूसरे का साथ दें। सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के माध्यम से एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने की भी अपील की। समिति के अध्यक्ष नरेश बाबू सोनी ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि समाज के किसी कोई स्थान खरीदा जाता है तो उनकी ओर से एक लाख रुपये का योगदान दिया जाएगा। इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सोनी व देवेश सोनी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके परं प्रियंशु सोनी, बृज सोनी, रवि सोनी, दिनेश सोनी, कमलेश सोनी, किसान सोनी, विशाल सोनी, सुंदर सोनी, मनीष सोनी, अखिलेश सोनी, देवेंद्र सोनी, दयाशंकर सोनी, नारायण सोनी आदि रहे।






