सात को विवेकानंद कालेज में होगा होली मिलन समारोह,,, बैठक में लिया गया निर्णय

(ब्यूरो रिपोर्ट )

जालौन (उरई)। उत्तर प्रदेश के जालौन में स्थित श्रीलालजी दास महंत के मंदिर में स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज की पुरातन छात्र परिषद की कायर्कारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 7 मार्च दिन मंगलवार को 10 बजे स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में होली मिलन समारोह आयोजित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई। सभी पुरातन छात्रो को होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र चैहान, उपाध्यक्ष धीरज बाथम, महामंत्री अभिषेक हषर्वधर्न, मंत्री वंश पटेल, कोषाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सूचना प्रभारी यशोवर्धन त्रिपाठी, सरंक्षक श्याम किशोर दोहलिया, गुरूप्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment