Lucknow। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को होलिका दहन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इसी कड़ी में लखनऊ के फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड मड़ियांव अंतर्गत हरिओम नगर में भी होलिका दहन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ ।

इस मौके पर होलिका दहन में शामिल होने पहुंचे लोगों ने बुराई पर अच्छाई की विजय कि एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि होलिका दहन आज राजधानी लखनऊ में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ ।लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर होने वाली होलिका दहन के बाद वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर व गले मिलकर बुराई पर अच्छाई के पर्व होली की बधाई दें ।

गीत संगीत के साथ हुए होलिका दहन में लोग जमकर नाचे लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र अंतर्गत हरिओम नगर में भी होलिका दहन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ ।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यासागर तिवारी गोविंद लोधी एडवोकेट गोविंद सिंह यादव कृष्णकांत शुक्ला अभय तिवारी गौतम राजपूत अरविंद राजपूत समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





