Orai / Jalaun news today । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक जिले भर में व्यापक ग्रह सम्पर्क अभियान की शुरूआत की हैं। वर्ष 1925 में स्व. डॉक्टर केशव बलीराम हेडगेवार द्वारा स्थापित संगठन इस विशेष अवसर पर विजयादशमी उत्सव, घर घर सम्पर्क अभियान हिन्दू सम्मेलन, प्रबुद्धजन गोष्ठियां, युवा उत्सव कायर्क्रमों तथा अधिकाधिक स्थानों पर शाखाओं के आयोजन जैसी गतिविधियां संचालित कर रहा है।
अभियान के अंतर्गत कबीर शाखा उरई के स्वयंसेवकों ने घर घर सम्पर्क किया प्रत्येक परिवार को भारत माता का चित्र, संघ की गतिविधियों से संबंधित पत्रक व पुस्तिका वितरण कर परिवारों से संवाद स्थापित किया। अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न धर्मो तक संगठन की मूल भावना व उद्देश्य पहुंचाना और राष्ट्रवादी चेतना को व्यापक स्तर पर अभिव्यक्त करना है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, बलवीर सोनी, रवींद्र सिंह, गौरव चतुवेर्दी, सुरजीत भदौरिया विश्व हिंदू परिषद के गौरव चतुवेर्दी इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जालौन जिले में घर-घर सम्पर्क अभियान दिनों दिन गति पकड़ रहा है।







