बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा एक की मौत,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर लगने के कारण चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के ग्राम कठफोड़वा निवासी प्रदीप जोशी (35) पुत्र कृष्ण प्रसाद उर्फ विश्राम ट्रक लेकर बालू लेने उरई आ रहे थे। एटा से ट्रक लेकर वह उरई जा रहे थे। गुरूवार की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे किमी संख्या 210 सहाव गांव के पास आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। आगे जा रहे ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे ट्रक का चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं सका और उसका ट्रक आगे जा रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर लगने के कारण पीछे चल रहे ट्रक का चालक प्रदीप जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की टीम मौके पर पहुंच गई और चालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक सवार अवनीश व रोहित निवासीगण जसवंतनगर इटावा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment