
M P news : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इंसानियत और मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो के अनुसार यहां नशे में धुत्त एक शख्स ने सीढ़ियों पर बैठे आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि इस घृणित काम को करने वाला आरोपी शख्स भाजपा विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई हैं। मध्यप्रदेश के सीधी के इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर एनएसए लगाने के निर्देश दिये हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक बुरी तरह नशे में धुत व्यक्ति सीढ़ियों पर बैठे युवक के मुंह पर पेशाब कर रहा है जब यह वीडियो वायरल हुआ तो एमपी में विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी पर हावी हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घृणित घटना को करने वाला आरोपी प्रवेश शुक्ला है और वह भाजपा विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि बताया जा रहा है। और सत्ता के साथ शराब के नशे में धुत आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला युवक प्रवेश शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस आदिवासी शख्स पर पेशाब किया गया वो सीधी जिले के करोंदी गांव का है। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा विधायक केदार शुक्ला ने कहा कि प्रवेश उसका प्रतिनिधि नहीं है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए ये निर्देश
सोशल मीडिया पर वायरल हुये इस वीडियो के सम्बंध में एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सरकार चौहान ने कहा कि मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उस पर एनएसए भी लगाया जाए।







