गाड़ी में बिना सीट बेल्ट लगाए चल रहे तो पढ़ लो ये खबर,,आगे पीछे सभी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य,,, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कही ये बात

यदि आप कार पर सवार होकर जा रहे हैं तो अब सीट बेल्ट को बांधन जरूरी है। इस बात की जानकारी देश सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक टीवी चैनल में दिए इंटरव्यू मे कही। उन्होंने कहा कि इस बात के आदेश तीन दिन के अंदर जारी कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो दिन पूर्व टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला. अब से गाड़ी में हर किसी को सीट बेल्ट लगानी होगी. आप फ्रंट सीट पर बैठे हों या फिर पीछे, सभी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक चैनल पर दिए अपने इंटरव्यू में जानकारी देते हुए बताया, उन्होंने कहा कि ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठे यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट ना पहनने पर चालान भी काटा जाएगा. यह चालान कितने का होगा अभी यह स्पष्ट नहीं है और पीछे किसी पर भी बेल्ट लगाने के लिए क्लिप की व्यवस्था होगी. ये भी कहा जा रहा है कि पीछे की सीट पर बैठे यात्री अगर सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे तो अलार्म बजता रहेगा. चैनल पर दिए इंटरव्यू में सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि इसको लेकर अगले 3 दिनों में इससे संबंधित आदेश जारी हो जाएगा.

देखिये वो इंटरव्यू

देखिये इंटरव्यू ( साभार चैनल )

Leave a Comment