
Jaunpur news today। जौनपुर जनपद में जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में बुधवार को सनसनीखेज घटना में हत्या के एक आरोपी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर शव को करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जलालपुर के संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान पुत्र अरविंद चौहान बंदीपुर गांव के पास स्थित शराब ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान एक दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और उसे दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए आशीष सिरकोनी गांव की ओर भागा और कई घरों में घुसकर बचने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों के खौफ से लोग सहमे रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
बताया जाता है कि हमलावरों ने गांव के एक घर के पीछे बने मड़हे में उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव में शोर मचने पर हमलावर शव उठाकर बंदीपुर की ओर ले गए और हाईवे से जुड़ी सड़क पर फेंककर फरार हो गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे व उपनिरीक्षक सुजीत ओझा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है।
ननिहाल में रह रहा था मृतक
आशीष उर्फ चिघडू चौहान पूर्व में हत्या के एक मामले में आरोपी था और इन दिनों जमानत पर बाहर चल रहा था। वह मड़ियाहूं स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। बुधवार को उसके बंदीपुर आने की सूचना पर ही हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






