जालौन में शातिर दिमाग ने की महिला के साथ की ठगी,, ऐसे बनाया निशाना

In Jalaun, a cunning mind cheated a woman, this is how he targeted her

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर के लौना रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल का सामान लेने आई महिला को एक शातिर दिमाग ने रोककर घर के हालात बताए और तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके सोने के कुंडल, मंगलसूत्र व अंगूठी समेत 10 हजार रुपये नगद लेकर भाग निकला। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी महिला मुन्नी देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनके पति गांव में मंदिर बनवा रहे हैं। मंदिर के लिए उसे बालू लेनी थी। पति घर पर थे तो बालू लेने के लिए वह जालौन आ गई। लौना स्थित एक दुकान पर वह बालू खरीदने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में एक युवक उसे मिल गया। युवक ने उसे बताया कि उसके मकान पर विवाद चल रहा है। इसके अलावा उनके पुत्र के बारे में भी कुछ जानकारीी दी। जिस पर महिला को लगा कि वह सही कह रहा है। युवक ने कहा कि वह जो सोना पहने हुए है वह उसके लिए अशुभ है। इसलिए वह सोने को उतारकर अपने बैग में रख ले। युवक के कहने पर महिला ने बैग में सोने के कुंडल,? मंगलसूत्र व अंगूठी रख लिए बैग में दस हजार रुपये पहले से ही रखे हुए थे। इसके बाद युवक ने उसके हाथों में एक कागज की पोटली थमा दी और कहा कि उसका सोना शुद्ध हो गया है। इसके बाद युवक वहां से चला गया। जब महिला ने दुकान पर पहुंचकर कागज की पोटली को खोला तो उसमें कंकड़ पत्थर रखे हुए थे। तब कहीं जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ। रोते हुए महिला ने पति को बुलाया और कोतवाली जाकर तहरीर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment