जालौन क्षेत्र में किसान ने लगाया गांव के दो लोगों पर जबरन फसल बोने का आरोप, मामला दर्ज

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने कृषि भूमि की पैमाइश कराकर महिला किसान को कब्जा दिला दिया था। अतिवृष्टि से फसल नष्ट होने पर गांव के दो लोगों ने जबरन खेत में फसल बो दी। पीड़ित महिला किसान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियेां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि उनके व बेटे अजय तिवारी के नाम मौजा वीरपुरा आराजी संख्या 280 में कृषि भूमि स्थित है। बंटवारे का दाखिला होने के बाद बीती 12 जून 2026 को राजस्व निरीक्षक आशुतोष श्रीवास्तव, लेखपाल राजमित्रा व आकाश तिवारी और पुलिस बल की टीम ने इस भूमि की पैमाइश कर उसे कब्जा दखल दे दिया था। कब्जा प्राप्त करने के बाद उसने मेड़बंदी कर जुताई की और तिल की फसल बोई थी, जो अधिक वर्षा के कारण नष्ट हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि वीरपुरा निवासी राजेश्वर दयाल व सर्वेश कुमार बीती 10 अक्टूबर की सुबह करीब उसके खेत पर पहुंच गए। दोनों ने कृषि भूमि पर जबरन जुताई कर फसल बो दी। मना करने पर झगड़ा करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्होंने उसे बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जवारे बोने को लेकर भिड़े पड़ोसी, पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। जवारे बोने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी रमेशचंद्र कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह घर के बाहर जवारे बोने को लेकर विवाद कर रहे थे। जब उसने समझाना चाहा तो उन्होंने गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने मारपीट कर धमकाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।