रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सूने घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर घर में रखे 40 हजार रुपए नकद व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।चोरों ने घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीबीआर भी साथ ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास पूंछतांछ की।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी श्याम सिंह कुशवाहा उर्फ सोनू मूल निवास ग्राम चाकी, जयनारायण गेस्ट हाउस के पीछे पत्नी नेहा व बेटी मुस्कान एवं गुड्डी के साथ रहते है। सोनू कर्नाटक में रहकर पानी पूरी का काम करता है। घर पर पत्नी दो बेटियों के साथ रहती हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह कर्नाटक से अपने घर आए थे। उनकी ससुराल माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में है। ससुराल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में वह परिवार के साथ गए थे। रविवार को भंडारे के कार्यक्रम में वह ससुराल में ही रुक गए। यहां घर में ताला पड़ा हुआ था। रविवार की रात ही अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, वाली, चांदी के छह सिक्के, पायल दो जोड़ी आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने घर में सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सोमवार की सुबह श्याम सिंह परिवार के साथ ससुराल से वापस घर आए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाल अजीत सिंह व चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और चोरी को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलवाकर नमूने एकत्रित कराए।






