रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक ग्रामीण ने खाद के गड्ढों पर जबरन अतिक्रमण कर मिट्टी डालने और अवैध रूप से निर्माण करने एवं रोकने पर झगड़े पर आमादा होने की शिकायत सीओ को शिकायती पत्र देकर की है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमा निवासी कुलदीप कुमार ने सीओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में सरकारी भूमि पर खाद के गड्ढे हैं। इन गड्ढों पर गांव के ही कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करना चाह रहे हैं। इसके लिए वह खाद के गड्ढों पर मिट्टी डालकर उन्हें बंद कर रहे हैं। साथ ही उस पर निर्माण करना चाहते हैं। इसको लेकर जब उन्हें रोका तो वह झगड़ा फसाद पर आमादा हैं। पीड़ित ने सीओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।





