(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । लोकसभा चुनावों को ईवीएम मशीन की जगह बैलेट से कराने को लेकर नगरवासियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर लोकसभा चुनावों को ईवीएम मशीन की जगह बैलेट पेपर से कराने की मांग की है।
बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन के नेतृत्व में रमाकांत निरंजन, जाकिर सिद्दीकी, शौकीन राईन, हसीन अंसारी, अब्दुल लतीफ, मुमताज अहमद, मुकीम, मुन्ना खां, खान बाबू आदि ने राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र एसडीएम सुशील कुमार को सौंपाकर मांग करते हुए कहा कि चुनावों में ईवीएम मशीन को लेकर समय समय पर सवाल विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। जन प्रतिनिधियों द्वारा सवाल उठाए जाने के कारण आम जनमानस में भी संदेह हो रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगामी लोकसभा चुनावों को बैलेट पेपर से कराया जाये। बैलेट पेपर से चुनाव कराने से किसी को भी चुनाव प्रक्रिया व परिणामों पर सवाल उठाने का मौका नहीं मिलेगा।






