रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन तहसील सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 38 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमें आठ शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।
डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में डीएम ने पिछली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 38 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने ने कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनमानस की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस जनता की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुचाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पूरी गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि समाधान दिवस को मात्र औपचारिकता न मानते हुए जनहित का प्रभावी साधन बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों को उन्होंने जमीन से जुड़े विवादों के निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता के साथ करें। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, एसडीएम हेमंत पटेल, एसडीएम न्यायिक विशेश्वर यादव, प्रभारी सीएमओ देवेंद्र भिटौरिया, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, जिला पंचायत राज अधिकारी रामअयोध्या प्रसाद, तहसीलदार अमित शेखर, ईओ सुशील कुमार, एसडीओ बिजली सूरज सोनी, जेई नवीन कंजोलिया, जेई जलसंस्थान आलोक श्रीवास्तव, मंडी सचिव रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
कुठौंद में दिवंगत इंस्पेक्टर अरूण कुमार राय के निधन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में उपस्थित अधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया और दिवंगत की आत्म शांति व दुखी परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।






