
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने फ्लैट में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया । राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है । इस संबंध में डीसीपी उत्तरी ने बताया कि मामले की हर स्तर से जांच की जा रही है।
यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र मैं स्थित एफएम अपार्टमेंट में रहने वाली बुजुर्ग महिला नफीसा फातिमा अपने पति के साथ रहती थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज दोपहर इनके घर में बदमाशों ने इंट्री की और बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के घर में लूटपाट की और उनकी हत्या कर दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

डीसीपी ने दी विस्तार से जानकारी
गाजीपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना के संबंध में लखनऊ के डीसीपी उत्तरी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली एक घर में कुछ लोग आए हैं और उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया । इस पर पुलिस वहां पहुंची उन्होंने बताया कि एफएम अपार्टमेंट में रहने वाली नफीस फातिमा अपने पति के साथ रहती थी इनके घर में कुछ लोग आते हैं और डोरबेल बजाकर एंट्री करते हैं । महिला को अस्पताल भिजवाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।उन्होंने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिन पर काम चल रहा है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।






