लखनऊ में आज फिर बदला कक्षा 1 से लेकर 8वी तक के विद्यार्थियों के स्कूलों का समय,, डीएम ने जारी किया ये आदेश,

In Lucknow, the school timings of students from class 1st to 8th have been changed again, DM issued this order,

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कल ही बदली गई कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों की स्कूल की टाइमिंग आज फिर बदल दी गई । इसके आदेश डीएम लखनऊ ने जारी कर दिए हैं । जारी किये आदेश के अनुसार अब गुरुवार से कक्षा एक से आठवीं तक की क्लासेस सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 तक लगाने के निर्देश जारी किए गए।

कल बदला गया था समय

उल्लेखनीय है कि बीते कल ही राजधानी लखनऊ के जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में समय परिवर्तन किया था और यह समय सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक का रखा गया था । इस आदेश को जारी हुए अभी एक ही दिन हुआ था कि आज फिर डीएम लखनऊ ने एक नया आदेश जारी करते हुए एक बार फिर से 1 से लेकर 8 वी तक के विद्यार्थियों के समय मे परिवर्तन का नया आदेश जारी किया है।

आज यह आदेश जारी

गुरुवार की देर शाम डीएम लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों के समय परिवर्तन का नया आदेश जारी किया है । जारी किए गए आदेश में कहा गया कि मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के दृष्टिगत 27 जुलाई से विद्यालयों के समय परिवर्तन की आवश्यकता प्रतीत नहीं होती है । अतः कल जो आदेश जारी हुआ था उसे समाप्त करते हुए यह निर्देश दिया जाता है कि 27 जुलाई से सभी विद्यालय पूर्व की भांति निर्धारित समय के अनुसार 8:00 बजे सुबह से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होंगे। पढिये आदेश

आज जारी हुआ आदेश

Leave a Comment