रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग एक पखवारे पूर्व युवती द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में युवती के पिता ने ससुराल पक्ष पर शादी से इंकार करने और उस पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी श्रीराम कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी नदीगांव थाना क्षेत्र एक गांव में तय की थी। पिछले वर्ष 11अगस्त को नगर के नर्मदेश्वर मंदिर से रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ और 27 सितंबर को वह गांव में तिलक लेकर गए थे। जहां उन्होंने वर पक्ष को 51000 रुपये भेट स्वरुप दिए थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने पंडितजी से मिलकर शादी की तारीख तय की। जिसमें विवाह 19 फरवरी 2026 को होना तय हुआ। विवाह की तारीख तय होने के बाद उन्होंने गेस्ट हाउस, हलवाई व अन्य जरूरी सामान आदि बुक कर लिया। पिता का आरोप है कि इसी दौरान उनकी बेटी की होने वाले दामाद से फोन पर बात होती रही। कुछ दिन बाद वह गुमसुम रहने लगी। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि एक युवती ने उसके नंबर पर फोन करके उसे शादी करने से मना किया है। वह कह रही है कि लड़के से वह ही शादी करेगी। उसके फोन करने के बाद से लड़के ने भी उससे बात करना बंद कर दिया है और दूसरी जगह शादी करने की बात कह रहा है। आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उनकी बेटी को बार बार फोन करके परेशान किया है। जिससे तंग आकर बेटी ने बीती चार जनवरी को छत के कुंडे से लटककर खुदकुशी कर ली है। पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867





