यूपी के जालौन में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मान लिये सात फेरे,,,

सामूहिक आयोजनों से समाज को नई प्रेरणा मिलतीःचंद्रपाल

(ब्यूरो रिपोर्ट )

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में डकोर गांव के बजरंग सत्संग आश्रम में सर्व समाज के 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन पूरी भव्यता के साथ आयोजित कराया गया। जहां सभी जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। देर शाम सभी की विदाई का समय आया तो सभी की आंखों में खुशी के आंसू आ गये।

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews


रीति रिवाज के साथ गांव में दुल्हे घोड़ी पर बैठकर बैंड बाजा के साथ बारात निकली। डकोर कस्बे के बजरंग सत्संग आश्रम में सवर्समाज के 11 जोड़ों के समूह शादी के आयोजन में विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी समारोह में कृभको चेयरमैन चंद्रपाल सिंह यादव ने बर बंधुओं को आशीवार्द दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है। गरीब व्यक्ति अपने लड़की की शादी करने में असमर्थ रहते हैं। उनकी शादी इस तरह के सम्मेलनों में हो जाती हैं जिसमें सहयोगियों का आशीर्वाद प्रदान होता है। इस मौके पर आयोजन में फाग सम्राट राजेंद्र गुर्जर के द्वारा नए संस्कृत कायर्क्रम का आयोजन किया। आयोजक मनोज यादव और उनके पिता ज्ञान सिंह यादव ने जोड़ों को घर गृहस्थी का सामान व बंधुओं को उपहार देकर उनकी विवाहिक जीवन के लिए ईश्वर से कामना की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजपाल यादव, विनोद यादव, अध्यापक अतुल यादव, राजू जालौन , गिल्लू भिटारी, महेंद्र यादव, संजय यादव, पिंकू यादव, नूरी यादव नानू यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment