मोबाइल चार्जिंग के नाम पर बहसी दरिंदों ने युवती की अस्मत की तार तार,, पुलिस ने तीनों को किया अरेस्ट,,

In the name of mobile charging, the criminals insulted the girl, police arrested all three,

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हवस के पुजारी तीन वहसी दरिंदों ने एक मानसिक रूप से परेशान युवती की न केवल अस्मत को तार तार किया । अपने साथ हुई इस शर्मनाक घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को धर दबोचा।

पीड़िता ने बताई यह बात

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गोमती नगर की रहने वाली एक युवती मानसिक रूप से परेशान होकर अपना इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में स्थित मानसिक चिकित्सालय में करवा रही थी। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 5 तारीख को वह अस्पताल दिखाने के लिए गई थी इस दौरान उसका मोबाइल डिस्चार्ज हो गया। युवती ने बताया कि वह अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए वहीं पर चाय की दुकान चलाने वाले सत्यम मिश्रा नाम के व्यक्ति के पास पहुंची और अपना मोबाइल चार्ज करने की उससे गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि सत्यम मिश्रा ने उसके मोबाइल को चार्ज करने के लिए पास में ही खड़ी एंबुलेंस में लगवा दिया मोबाइल चार्ज करने के दौरान युवती वहीं बैठकर चाय पीने लगी। युवती का आरोप है कि जिस एंबुलेंस में उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था वह एंबुलेंस चालक गाड़ी को लेकर कहीं चला गया और जब उसने अपने मोबाइल की बात की तो सत्यम मिश्रा ने उसे एंबुलेंस जाने की बात कही इस पर जब एंबुलेंस चालक को उसने फोन मिलाया तो एंबुलेंस चालक ने उसे आईटी चौराहे के पास बुलाया। युवती का कहना है कि इस पर वह सत्यम मिश्रा के साथ आईटी चौराहे पर पहुंची जहां पर उसे एक अन्य व्यक्ति मिला यहां से उसे कार पर बिठा लिया गया। युवती का आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे इस दौरान नशीला पदार्थ भी पिलाया गया जिससे वह अचेत हो गई। युवती का कहना है कि तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वहीं पर छोड़ दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। युवती ने बताया कि इससे वह डर गई और उसने घटना की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज कराई फिलहाल पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों बहसियो को धर दबोचा है।

डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी विस्तार से जानकारी

लखनऊ में हुई इस घटना के संबंध में लखनऊ कमिश्नरेट के डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विभूति खंड गोमती नगर की रहने वाली एक लड़की ने तहरीर दी कि तीन लड़कों ने मोबाइल चार्जिंग के बहाने से गाड़ी में ले जाकर के नशीला पदार्थ और शराब आदि पिला करके उसके साथ बलात्कार किया ।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बताया कि यह घटना केजीएमयू लारी के बगल की है। इस पर मामला तत्काल दर्ज किया गया और इस घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए वजीरगंज चौक और बाजार खाला पुलिस समेत क्राइम ब्रांच टीमों का गठन किया गया और 12 घंटे के अंदर इस घटना का खुलासा किया गया। उन्होंने कहा कि नामजद अभियुक्त सत्यम मिश्रा और उसके दोनों साथी गिरफ्तार कर लिए गए जिस गाड़ी की बात की गई वह गाड़ी वेगन आर है उसे भी बरामद कर लिया गया 12 घंटे के अंदर पूरी घटना का खुलासा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सत्यम मिश्रा मड़ियांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और दूसरे दो अन्य अभियुक्त असलम और सोहेल यह बाजार खाला थाना क्षेत्र के तुडियागंज के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने इस घृणित घटना को अंजाम देने वाले तीनो दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment